कल्याणेश्वर महादेव का रहस्यमयी मन्दिर


शिवलिंग पर जल अर्पित करते ही हो जाता गायब 

कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के चमत्कारी रहस्य ! कल्याणेश्वर महादेव का रहस्यमयी मन्दिर 

कल्याणेश्वर महादेव मन्दिर के रहस्य और चमत्कार आज तक कोई नहीं समझ पाया दिल्ली से लगभग 90 किलोमीटर दूर बसा हैं। कल्याणेश्वर महादेव का रहस्यमयी मन्दिर 

शिवलिंग पर जल अर्पित करते ही हो जाता हैं गायब 

शिवलिंग पर अर्पित जल जाता कहा है। कहा गायब हो जाता हैं। आज तक कोई समझ नहीं पाया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर में गंगा के तट पर तीन शिवलिंगों को भगवान परशुराम ने स्थापित किया था मुक्तेश्वर महादेव,झारखंडेश्वर महादेव, और कल्याणेश्वर महादेव। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर में ये सबसे प्राचीन मन्दिर हैं। कल्याणपुर गांव में सांप इधर उधर दिखते रहते हैं, मन्दिर के आस पास भी दिखते रहते हैं। लेकिन वे कल्याणपुर गांव के लोगों को काटते नहीं अगर कभी किसी को सांप ने काट लिया तो उनकी मृत्यु नहीं होती 

कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में भक्त जल दूध शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो जल भूमि में समा जाता हैं आज तक इस रहस्य को कोई समझ नहीं पाया। 

पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार राजा नल ने इस शिवलिंग का जलाभिषेक किया था राजा के देखते ही देखते शिवलिंग पर अर्पित जल भूमि में समा गया यह चमत्कार देख कर राजा हैरान रह गए । इस रहस्य को जानने के लिए राजा ने बैलगाड़ी से हजारों घड़े जल मंगवाये और शिवलिंग पर चढ़ाए लेकिन राजा को बहता हुआ जल कही दिखाई नहीं दिया राजा इस रहस्य को समझ नहीं पाए की शिवलिंग पर अर्पित जल भूमि में कहा समा जा रहा है शिवलिंग पे चढ़ाया जल कहा गायब हो जा रहा हैं। इस रहस्य को राजा नहीं जान पाए 

राजा के समझ में आ गया की ये शिव शंकर भोलेनाथ भगवान शंकर कल्याणेश्वर महादेव की महिमा है। राजा ने भोलेनाथ कल्याणेश्वर महादेव से क्षमा मांगी और अपने राज्य लौट गए 

छत्रपति शिवाजी ने तीन महीने तक यहां रूद्रयज्ञ किया था एक मान्यता यह है कि कल्याणेश्वर महादेव मन्दिर के गर्भ गृह में एक सुरंग है इस सुरंग को जिसने भी खोदने की कोशिश की ओ अंधा हो गया या फिर वो गायब हो गया और एक मान्यता यह हैं कि इस सुरंग में खजाना है। जिसकी रक्षा दो बड़े नाग करते हैं।


Comments

  1. ॐ नमः शिवाय 🌹🙏 हर हर महादेव

    ReplyDelete
  2. Very nice and motivational story

    ReplyDelete
  3. अत्यंत सुंदर कथा

    ReplyDelete
  4. सुंदर कथा जय शिव शंकर 🙏

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

महर्षि दुर्वासा के ललाट से भष्म के गिरने से कुंभीपाक नरक स्वर्ग कैसे हो गया

पांच देवियां हैं जो संपूर्ण प्रकृति की संचालन करती हैं

सावन का पहला सोमवार कब है